फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं सींचने गया किसान, कड़ाके की ठंड में हो गई मौत...पराली जलाने से भी नहीं बची जान

Tue, 01 Jan 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के चलते एक और किसान ने दम तोड़ दिया है। घटना हरियाणा के जींद जिले के गांव गांगोली की है। यहां के  42 वर्षीय किसान राजबीर की रविवार की रात ठंड लगने से मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार राजबीर रविवार रात को गेहूं की सिंचाई कर रहा था। ठंड अधिक होने की वजह से वह उसे बर्दास्त नहीं कर पाया और ठंड लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


राजबीर के पिता किताब सिंह ने बताया कि राजबीर उसका इकलौता बेटा था। वह सोमवार सुबह उसके लिए चाय लेकर गया तो देखा कि राजबीर का खेत में शव पड़ा है। किताब सिंह ने बताया कि बेटे ने ठंड से बचने के लिए पराली जलाकर आग भी तापी है, लेकिन अधिक ठंड होने के कारण वह नहीं बच सका। राजबीर के दो बच्चे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. संतलाल के अनुसार ठंड के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने के लक्षण लग रहे हैं। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें