फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

फोटो
सोनहा थाने के भैसहिया में गर्भवती ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। सोनहा क्षेत्र के भैसहिया गांव में रविवार रात विवाहिता वृंद्रावती उर्फ झिनकी (22) पत्नी प्रेमचंद्र चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोनहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मायके वालों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।
परिवारवालों के मुताबिक वृंदावती को आठ माह का गर्भ था। पति प्रेमचंद्र छोटे भाई रामचंद्र के साथ दिल्ली रहकर मजदूरी करता है। ससुर बृजलाल चौहान ने बताया कि बहू रविवार को सास के साथ सोई थी। रात को जब पत्नी की नींद खुली तो बहू बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक वापस न आने पर जब खोजने लगी तो रसोई घर का दरवाजा खुला था। बहू वृंद्रावती का शव छत के कुंडे से कपडे़ के पट्टे के सहारे लटकर रहा था। रात में ही लोगों ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस और उसके मायके सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव निवासी मघ्घू चौहान को दी। साथ ही दिल्ली में रह रहे पति प्रेमचन्द्र व देवर रामचंद्र को भी दी गई। सोमवार सुबह भैसहिया पहुंचे मघ्घू चौहान ने बेटी की मौत के मामले में किसी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
भानपुर। वृंद्रावती और प्रेमचन्द्र का विवाह चार साल पहले हुआ था। अभी एक वर्ष पहले ही उसका गौना आया है। वृंद्रावती भैसहिया में अपने ससुर व सास के साथ रह रही थी। पति और देवर दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव वालों के मुताबिक घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ से बाहर है। घर के लोग भी हतप्रभ हैं। बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर मायके वालों ने भी किसी प्रकार के आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें