फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर: जानलेवा बने ट्रक, गर्भवती समेत तीन की गई जान

Fri, 06 Jan 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पिंजौर में जानलेवा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क हादसे में वीरवार को एक ही दिन में गर्भवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक आठ साल का मासूम भी शामिल है। ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 26 वर्षीय युवक ने जान गवां दी। पिंजौर ब्लॉक में आने वाले ढालूवाल गांव में वीरवार को सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान रिंकू कुमारी (22) के रूप में हुई है। रिंकू की शादी 2010 में गांव ढालूवाल में अमर सिंह के साथ के साथ हुई थी। मृतक का पांच साल का एक बेटा भी है। जिसका नाम मोहित कुमार उर्फ भोला (5) है। मृतक का पति अमर सिंह अमरावती चोखी ढाणी में मजदूरी करता था।

वीरवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब रिंकू कुमारी अपने बेटे मोहित के साथ पति अमर सिंह के लिए दोपहर का खाना लेकर गांव से निकली तो गांव की कच्ची सड़क पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पंचकूला के सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा बने तेज रफ्तार ट्रक

accident - फोटो : graphic
चंडीगढ़ से गया था नानी के पास, टिप्पर की चपेट में आने से मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर करीब तीन बजे नालागढ़ रोड पर स्थित रेलवे फाटक के आगे अचल बिहार कॉलोनी के पास वासुदेवपुरा गांव के सेपियंट स्कूल के सामने हाईवे पर एक टिप्पर की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत बता दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की पहचान सेमरेहान उर्फ मटरू के रूप में हुई है। मटरू चंडीगढ़ से अपनी नानी के पास घूमने आया था। जहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टिप्पर पिंजौर से नालागढ़ जा रहा था। सेपियंट स्कूल के पास तीन बच्चे सड़क पार कर रहे थे। इतने में सामने से एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सेमरेहान को चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक टिप्पर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

देर शाम एक और हादसे में मौत
वहीं वीरवार को देर शाम नालागढ़ रोड पर हाईवे पर स्थित गांव जट्टा माजरी के पास एक  ट्रक और टाटा मैजिक में हुई भिड़ंत में टाटा मैजिक पर सवार राकेश कुमार (26) निवासी गांव जट्टी माजरी की मौत हो गई। जबकि उसमें बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए। गांव बसौंला के रहने वाले जसविंद्र सिंह और गांव जट्टा माजरी के संदीप सिंह को इस दुर्घटना में काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें फौरन शोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि राकेश रात को गांव वासुदेवपुरा के पास हेयर ड्रेसिंग की दुकान बंद करघर लौट रहा था। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

जानलेवा बने तेज रफ्तार ट्रक
ट्रैफिक की बढ़ती समस्या के कारण आए दिन नालागढ़ रोड पर हादसे होते रहते हैं। वीरवार को बढ़ते ट्रैफिक और भारी भरकम वाहनों की तेज रफ्तार जानलेवा साबित हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें