फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवकों ने उठाया ये खौफनाक कदम!

Fri, 23 May 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन के कस्बा पट्टी में सिंगल बस्ती में पुरानी रंजिश के तहत कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसकी दाईं बाजू काट कर ले गए। घायल के पिता ने अपने दामाद पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह राणा (24) पुत्र काबल सिंह फौजी निवासी विशाल कालोनी पट्टी कुछ काम से देर शाम करीब साढे़ 7 बजे सिंगल बस्ती गया था। वहां कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर रणजीत सिंह पर हमला कर दिया व उसकी दाईं बाजू काट कर साथ ले गए।

हमलावर बाजू काटने के बाद भी उसके साथ मारपीट करते रहे और उसकी दोनों टांगें व घुटने भी तोड़ दिए। सूचना मिलने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राणा को तुरंत सिविल अस्पताल पट्टी में ले जाया गया। जहां से उसे अमृतसर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल राणा के पिता काबल सिंह ने बताया कि इस हमले के पीछे उनके दामाद गुरिंदर सिंह उर्फ गिंदे का हाथ है। करीब 1 माह पहले कुछ हमलावरों ने गिंदे की भी बाजू काट दी थी और गिंदा उनके परिवार पर संदेह कर रहा था। थाना प्रभारी पट्टी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें