फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे अध्यापक पर जानलेवा हमला

Tue, 12 Aug 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सब डिवीजन निहाल सिंह वाला के अंतर्गत गांव पत्तो हीरा सिंह में सुबह ड्यूटी पर जा रहे सरकारी अध्यापक से कुछ लोगों ने मारपीट कर उसकी टांग तोड़ दी। हमलावर पीड़ित का लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की चेन और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल अध्यापक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने विद्यार्थी जत्थेबंदी के दो नेताओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ईटीटी अध्यापक है पीड़ित व्यक्ति

थाना निहाल सिंह वाला के कार्यकारी एसएचओ हरि सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह गांव पत्तो हीरा सिंह के पास के गांव बुर्ज हमीरा में ईटीटी अध्यापक लगा हुआ है।

उसकी मां छिंदर कौर गांव की सरपंच है। सुबह निर्मल सिंह स्कार्पियो गाड़ी पर स्कूल जा रहा था। गांव के बाहर स्विफ्ट कार में 6 नौजवानों से उसकी बहस हो गई।

हमलावरों ने अध्यापक का 32 बोर का रिवाल्वर छीन कर हवाई फायरिंग की। इसके बाद हमलावरों ने अध्यापक की मारपीट कर टांग तोड़ दी और जाते समय उसका रिवाल्वर, सोने की चेन और मोबाइल फोन ले गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में यूनिवर्सिटी कॉलेज पत्तो हीरा सिंह के विद्यार्थी गुरजिंदर सिंह, लवनिर्माण सिंह के अलावा मनजिंदर सिंह मोनू, वर्मा सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रंजिश में किया गया हमला

अस्पताल में भर्ती पीड़ित अध्यापक ने बताया कि उनके गांव पत्तो हीरा सिंह वाला में यूनिवर्सिटी कॉलेज को पंचायत ने 12 एकड़ जमीन दी थी। पंचायत का फैसला था कि इस कॉलेज में कोई राजनीति नहीं होने दी जाएगी।

उसके मुताबिक कॉलेज में विद्यार्थी जत्थेबंदी के दो गुट बन गए और दोनों ने कॉलेज की अध्यक्षता के लिए पंफलेट छपवा कर कॉलेज की दीवारों पर लगा दिए। उ

सकी मां छिंदर कौर ने पंचायत के फैसले के मुताबिक विद्यार्थियों के खिलाफ प्रिंसिपल को शिकायत की तो अध्यक्ष पद के दावेदार दोनों विद्यार्थियों को कॉलेज में से निकाल दिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला इसी रंजिश में किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें