फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला परिषद प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला, गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Wed, 02 Nov 2022 08:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी संदीप ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। गांव खलीला के कुलदीप व रणबीर ने डंडे से हमला किया। इसमें वो भी घायल हो गई। आरोपी वहां से उनके धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले मतलौडा के वार्ड सात में चुनावी रंजिश में जिला परिषद प्रत्याशी के एडवोकेट पति पर दूसरी प्रत्याशी के पति ने हमला कर दिया। वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने प्रत्याशी की सास पर भी हमला किया है और पिस्तौल निकालकर भविष्य में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने पर गोली मारने की धमकी दी है। घायलों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


छिछड़ाना गांव निवासी मेहरो देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मनोरमा वार्ड सात से जिला परिषद का चुनाव लड़ी थी। गांव निवासी जिला परिषद सदस्य संदीप भी मैदान में था। उसकी पत्नी चुनाव लड़ रही थी। पूर्व पार्षद संदीप उनसे चुनावी रंजिश रखता है। मंगलवार को वे सभी लोग अपने घर थे। शाम को किसी ने उसके मकान की बेल बजाई। उसने दरवाजा खोला तो संदीप कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर खड़ा था। उसने कहा कि वह अपने बेटे संदीप को बुलाए। उसने संदीप को बुलाया। 

संदीप के आते ही पूर्व पार्षद ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसके साथ आए लोगों ने उन्हें ललकारा कि आज इसे उनके विपक्ष में चुनाव लड़ने का सबक सिखा देते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों ने उन पर एकजुट होकर ताबड़तोड़ हमला किया। कुछ लोग घर की छत के रास्ते भीतर घुस गए। उसके बेटे संदीप को गंडासी मारी गई। इसमें उसकी अंगुली कट गई। आरोपी संदीप ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। गांव खलीला के कुलदीप व रणबीर ने डंडे से हमला किया। इसमें वो भी घायल हो गई। आरोपी वहां से उनके धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें