फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, दो युवक गिरफ्तार

Fri, 20 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
घर के पास खड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में वीरवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के कारण युवक पर आरोपियों ने हमला किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान फैंदा निवासी पुनीत और सेक्टर-47 के रहनेवाले सूरी भोला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई केवल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भाई रमन पर वीरवार को पुनीत और सूरी ने अन्य दो-तीन साथियों के साथ हमला कर बुरी तरह घायल कर फरार हो गए थे। आरोपियों के भागने के बाद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।

पीसीआर मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल लेकर गई। घायल रमन का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि  उसकी हालत स्थिर है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण हमला हुआ था। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में बहस भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें