फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में युवक का शव बरामद

Sat, 24 May 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चक्क सुहेले वाला के पास से गुजरती नहर के पास पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। युवक की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को कुछ लोग नहर के पास से गुजरती सड़क से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे तो एक व्यक्ति ने शव को देखा, जिसने पुलिस को सूचना दी। सुबह डीएसपी अजमेर सिंह बाठ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सुबह तक आसपास के काफी गांवों के लोगों ने शव को देखा, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मृतक नौजवान के सिर, कान व अन्य कुछ जगहों पर गहरे जख्मों के निशान है।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि इसे तेजधार हथियार से मारा गया है। शव के बाबत आसपास पुलिस स्टेशनों पर सूचना दे दी गई है। पुलिस सबसे पहले शव को देखने वाले मनप्रीत सिंह निवासी सुहेले वाला के बयानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें