फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट कंट्रोल रूम से फंदे से लटका मिला सफाईकर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 12 May 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित ऋषि अपार्टमेंट सोसाइटी में शनिवार को फ्लैटों से कूड़ा इकट्ठा करने वाले लड़के का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाने लगी तो मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस का घेराव करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसमें डंडा लगने से मृतक की बहन जख्मी हो गई। बाद में मृतक के भाई के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और विसरा जांच के लिए खरड़ लैब भिजवा दिया।

ऋषि अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि लंबे समय से सोसाइटी में चलने वाली लिफ्ट ठीक से काम नहीं कर रही थीं, जिनकी मेंटेनेंस के लिए कंपनी अधिकारी शनिवार को ब्लॉक सी की छठी मंजिल पर बने लिफ्ट कंट्रोल रूम में पहुंचे तो वहां फहजान खान हाल निवासी गांव नाभा व मूलरूप से गांव संबल जिला मुरादाबाद यूपी का शव रस्सी से लटक रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएचओ गुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ सोसाइटी पहुंचे और शव को रस्सी से उतारा। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें फहजान के सोसाइटी के अंदर और बाहर आने-जाने की वीडियो की जांच की। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस शव को अस्पताल ले जाने लगी तो मृतक के परिजनों ने पुलिस का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने परिजनों और उनके साथ आए लोगों पर हल्का लाठीचार्ज किया, जिसमें मृतक की बहन के सिर में डंडा लगने से वह जख्मी हो गई। वहीं, भीड़ को दूर हटाने के बाद पुलिस अधिकारी शव को लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचे। 

ऋषि अपार्टमेंट से फहजान खान नामक लड़के का शव सी ब्लॉक की छठी मंजिल से फंदे पर लटका मिला है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, इसलिए मृतक के भाई अफताब खान के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके शव परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। -बलजिंदर सिंह, एएसआई कम जांच अधिकारी, पुलिस थाना जीरकपुर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें