फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान पर्ची बांटते समय बीएलओ से की अभद्रता, चश्मा छीनकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव मतानी में बीएलओ के साथ मतदाताओं की पर्ची वितरित करते समय एक व्यक्ति ने मारपीट कर व चश्मा छीनकर अभद्रता कर जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की शिकायत झुप्पा पुलिस चौकी में दी गई। जिस पर सिवानी पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मतानी निवासी बीरबल ने बताया कि वह गांव के ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर मुख्य शिक्षक तैनात है। उसकी ड्यूटी लोकसभा चुनाव के दौरान मतानी मे बीएलओ के तौर पर लगी है। गत 10 मई को वह लोकसभा चुनाव के लिए वोटर स्लीप बांट रहा था तो इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे जातिसूचक शब्द कहे और फिर उसका चश्मा छीन कर उसके साथ मारपीट की। मामले की सूचना सुपरवाइजर मंढोली के प्रधानाचार्य व बाद में लोहारू एसडीएम को व्हट्सएप पर दी। बीरबल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 75-76 पर पर्याप्त पुलिस फोर्स का प्रबंध किए जाने व उसे जान का खतरा होने की भी शिकायत दी गई। उसने अपनी डयूटी से मुक्त किए जाने का भी प्रशासन से अनुरोध किया। सिवानी पुलिस ने बीरबल की शिकायत पर गांव मतानी निवासी बाप बेटे सहित अन्य के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें