बठिंडा में हत्या के बाद युवक के शव को तूड़ी (भूसा) वाले कमरे में छिपा दिया गया। अज्ञात हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। रविवार को आसपास के इलाके में बदबू फैलने पर लोगों को शव के बारे में पता चला। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर थाना कैनाल और सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची।
तेजधार हथियार से किया गया हमला
सीआईए-2 के निरीक्षक करणवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचन मिली कि रिंग रोड पर स्थित खेतों के समीप बने एक तूड़ी वाले कमरे में किसी युवक का शव पड़ा है। जब वो पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे तो शव बरामद किया। युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। शव पर तीन से चार तेजधार हथियार के निशान मिलें है।