फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में युवकों के साथ थी महिला, बेटी ने पकड़ा तो ऐसे ले लिया बदला

Sun, 09 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने करवा दिया बेटी से दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक महिला ने अपनी बेटी पर ऐसे जुल्म ढाए, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। महिला ने बेटी के साथ ऐसा व्यवहार किया, जिससे यह रिश्ता भी कलंकित हो गया है। रोहतक के सांपला थानाक्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलियुगी मां ने अपनी ही बेटी के साथ तीन आरोपियों से दुष्कर्म करवाया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को आरोपी युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत देख लिया था।
विज्ञापन


अपने इस कृत्य को छिपाने के लिए मां ने ही बेटी को आरोपियों के हवाले कर दिया। इस संबंध में महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मां सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलता है। उसके घर रामभगत, दिनेश और कमल का काफी समय से आना-जाना था। तीनों कई घंटों तक घर में रहते थे।

मार्च 2016 में जब वह स्कूल से घर आई तो उसकी मां तीनों आरोपियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। पीड़िता को देखने के बाद तीनों आरोपी मौके से चले गए। इस पर पीड़िता ने मां के सामने विरोध जताया। इस पर मां बेटी के बीच काफी देर तक बहस भी हुई, लेकिन इसके बाद ही हालात नहीं सुधरे। 
विज्ञापन

अपना राज छिपाने को आरोपियों को सौंपी बेटी

मां ने करवा दिया बेटी से दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
आरोपियों का लगातार घर पर आना-जाना जारी रहा। इस बात को लेकर एक दिन मां बेटी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया। बेटी ने सारी कहानी परिजनों का बताने की धमकी दे डाली। इस पर महिला ने कुछ दिनों के लिए तीनों को घर पर बुलाना बंद कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि 23 मार्च 2016 को उसकी मां ने अपने तीनों आरोपियों को घर बुला लिया। उस समय मां बेटी के अलावा घर में कोई नहीं था। आरोप है कि मां की शह पर ही तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मां ने तीनों आरोपियों का साथ इसलिए दिया ताकि पीड़िता किसी को यह राज न बता सके।

ब्लैकमेल कर एक साल बनाया शिकार 
पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता की मां ने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। जान से मारने और गांव में बदनामी करने की धमकी देकर आरोपियों ने एक साल तक पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। लड़की की मां ने एक बार भी आरोपियों की करतूत का विरोध नहीं किया।
 
विज्ञापन

दो माह से घर नहीं आई आरोपी मां 

मां ने करवा दिया बेटी से दुष्कर्म - फोटो : demo pic
महिला जांच अधिकारी एएसआई बिमला ने बताया कि महिला की गतिविधियों से तंग आकर परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह करीब दो महीने से घर नहीं आई है। बार-बार जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को चुप कर देते थे।

जैसे-तैसे करके वह पुलिस के पास पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मां सहित आरोपी रामभगत, दिनेश और कमल के खिलाफ पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 

पीड़िता की शिकायत पर मां सहित चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मां ने पूरे प्रकरण में आरोपियों का साथ दिया है। 
- इंस्पेक्टर गरिमा, प्रभारी महिला थाना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें