फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे

Thu, 06 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित अभयपुर के एक घर में बुधवार की सुबह रसोई सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में मकान मालकिन और किराएदार समेत तीन लोग झुलस गए। सुबह करीब सवा चार बजे दाल बनाने के लिए शिवपाल ने रसोई गैस जलाया। गैस लीक करने की वजह से रसोई गैस के रेगुलेटर में आग लगी। 
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए शिवपाल ने रेगुलेटर पर कंबल डाल दिया और घर के बाहर आ गया। शिवपाल किराए के मकान में रहता है। आग लगने की सूचना जैसे ही शिवपाल की मकान मालिक शांति तक पहुंची। वह शिवपाल के मदत के लिए अपने भाई आनंद के साथ पहंच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने के लिए 101 और पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर फोन किया। लेकिन दोनों जगहों पर कॉल पिक नहीं किए गए।

लगातार करीब 20 मिनट कॉल करने के बाद शिवपाल, शांति व आनंद कमरा खोलकर देखने के लिए गए कि आग बुझी की नहीं। इतने में आग ने भयावह रुप लिया और तीनों आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की वजह से सबने आनंद कम जला था। उसने तत्काल ऑटो लिया और फायर ब्रिगेड के ऑफिस पहुंच गया और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ले आया। इस बीच पड़ोसी डॉ. दुलाल विश्वास,  शिवपाल और शांति को पीजीआई में उपचार के लिए लेकर गए। दुलाल ने कहा कि पीजीआई के डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

100 और 101 पर नहीं उठाया कॉल 

Panchkula Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला

शिवपाल के पड़ोसियों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद 100 और 101 नंबर पर कॉल किया गया। लेकिन किसी ने कॉल तक पिक नहीं की। लगातार 20  मिनट तक कॉल करत रहे उसके बाद जब कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो फायर ब्रिगेड के दफ्तर में जाना पड़ा।घटना के करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से पहुंच जाती तो शायद दो लोग आग की चपेट में न आते। 
डीसीपी मौके पर पहुंचे 
आग लगने की सूचना पाकर पंचकूला डीसीपी अनिल धवन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। आग में झुलसने वालों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें