पंजाब में कपूरथला से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एनआरआई ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया।
वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि लोहे के संबल मारने के बाद एनआरआई ने पत्नी और अपने बेटे की आंखें निकाल लीं और कान काट दिए। बाद में दोनों शवों को कोठी में फेंक दिया। वारदात में एनआरआई के मां-बाप और भाई-बहन ने भी साथ दिया।
पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी एनआरआई को गिरफ्तार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला, कपूरथला जिले के काला सिंहा कस्बे के गांव सुन्नड़ का है।