फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस खाली हाथ

Sat, 30 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एडम‌िशन - फोटो : Demo
विज्ञापन
पंजाब के मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी के मामले में पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। यूटी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने आरोपी की तलाश ने दिल्ली में जाकर छापामारी की थी।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी को पकड़ने में नाकामयाब रही। पुलिस टीम दिल्ली से खाली हाथ वापस आ गई थी। ईओडब्ल्यू की टीम एक बार फिर आरोपी के ठिकानों पर जा कर छापामारी करेगी।

ईओडब्ल्यू के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि राजेश दिल्ली का है। जिसकी तलाश में एक टीम दिल्ली में उसे गिरफ्तार करने के लिए गई थी। कई ठिकानों पर छापे मारे लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल व इंजीनियरिंग में लोगों से दाखिले के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के कई मामले सामने आ सकते हैं। इस गिरफ्तारी के बाद उन कालेजों के अंदर के लोगों का पता चल सकेगा है जो पैसे लेकर सीटें बेचते हैं।

सेक्टर 22 की रहनेवाली एक महिला ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने बेटी का दाखिला पंजाब में बठिंडा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाना था।

जिसके लिए उसने दिल्ली के शख्स राजेश को 28 लाख रुपये दिए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद भी बेटी की एडमिशन नहीं कराई। अब महिला ने पब्लिक विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद मामला ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें