फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर पति गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo
विज्ञापन
पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर व्यक्ति को गिरफ्तार कि या है। आगे की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हल्लोमाजरा निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मंजीत सिंह की पत्नी निति (26) ने पिछले महीने की 27 तारीख को घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर मंजीत सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। तभी से दोनों के बीच घरेलू कलह रहती थी। जिसकी वजह से महिला परेशान थी। खुदकुशी वाले दिन भी पति पत्नी के बीच भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने खुदकुशी का कदम उठाया और फंदे से लटककर ससुराल में जान दे दी थी। पुलिस ने जीएमसीएच-32 में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें