फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में दोस्त को घोंपा चाकू

Mon, 13 Jun 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाकू से हमला - फोटो : demo
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर मौलीजागरां में एक युवक ने अपने ही दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना रविवार सुबह मौलीजागरां में सामने आई। मामले के अनुसार संजय और बठिंडा निवासी रसीला एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने जालंधर में किसी को वीजा दिलाने के लिए पैसे दिए थे। लेकिन, उसका न तो वीजा लगाया और न ही पैसे लौटाए गए। इसे लेकर संजय और रसीला में शनिवार रात को काफी बहस हुई। रसीला संजय से पीड़ित के पैसे दिलाने की बात पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


रात में दोनों में काफी देर तक इसे लेकर बहस हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे संजय और रसीला में फिर बहस हुई। इस पर रसीला ने संजय के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही संजय को पीजीआई ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रसीला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें