फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्न मिला महिला का शव, हत्या का शक

Sun, 16 Nov 2014 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ घटी खौफनाक वारदात। जंगल में नग्न हालत में मिला महिला का जला हुआ शव। घटना पंजाब के लुधियाना के गांव कटानी कलां के पास स्थित नीलों नहर की है।
विज्ञापन


अपने खेतों से घर लौट रहे एक व्यक्ति ने जंगल में कुत्तों को महिला के शव को नोचते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महिला के चेहरे को कुत्तों ने खाकर बुरी तरह से बिगाड़ रखा था। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन

नग्न शव को कुत्ते नोच रहे थे

थाना कूमकलां के अधीन आती चौकी कटानी कलां के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह गांव कटानी कलां का पंच मंजीत सिंह अपने खेतों से घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में नहर किनारे जंगलात विभाग की जगह पर एक महिला के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उसने कुत्तों को भगाया और आस-पास के लोगों को सूचना दी। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि महिला के तन पर कपड़े नहीं थे। किसी ने महिला की हत्या करने के बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए शव को आग लगा दी थी। महिला के कपड़े जल चुके थे, जबकि शरीर का कुछ हिस्सा भी जल गया था। सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने कहा कि मृतक महिला के चेहरे को कुत्तों ने खाकर खराब कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें