फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेरहमी से कस्सी से काट डाला

Tue, 28 Oct 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पूंडरी(कैथल)
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू झगड़े में गुस्से में पति ने कस्सी से काट पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने मां को भी घायल कर दिया। घटना हरियाणा के कैथल जिले के गांव हाबड़ी(पूंडरी) की है।
विज्ञापन


रविवार शाम छह बजे पति ने अपनी पत्नी की कस्सी मारकर बेरहमी से की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस और अन्य गांव वालों को सुबह ही मिल पाई। परिजनों की सूचना पर डीएसपी आशीष चौधरी और सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही मृतक महिला पलविंद्र कौर(35वर्ष) के खानेवाल थाना पातड़ा पटियाला(पंजाब) के रहने वाले परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था और समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
Trending Videos

बचाव करने आई मां को भी किया घायल

परिजनों के मुताबिक हाबड़ी निवासी किसान भूपिंद्र सिंह(40 वर्ष) मानसिक रूप से परेशान है और उसका रविवार शाम अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसने गुस्से में आकर कस्सी से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस दौरान उसने कस्सी के एक वार से मां को भी घायल कर दिया। आरोपी के बेटे ने अपनी दादी का बीच-बचाव किया, लेकिन वो अपनी मां को नहीं बचा सका। वहीं मृतका की मां ने बताया कि वह एक दिन पहले ही अपनी बेटी का हाल-चाल जानने गांव हाबड़ी आई हुई थी।

रविवार सुबह वह बेटी के ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक छोड़कर वापस घर भी नहीं पहुंची थी कि बेटी की मौत की खबर उससे पहले ही घर तक पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक मृतका के दो लड़के बड़ा लगभग 15 साल और छोटा लगभग 8 साल का है।

बड़ा बेटा तो घटना का चश्मदीद है, इसलिए पुलिस उससे व आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ कर रही है। उधर, घटना स्थल पर पूरा गांव एकत्रित था और गांव में शोक है।
विज्ञापन

मृतका के कान व मांस का टुकड़ा मिला

प्रथम दृष्टया इस मामले को पति-पत्नी के आपसी झगड़े और घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। हत्या के बाद खून से सनी चादर को घर के पास ही एक गढ्ढे में दबाना पुलिस की जांच का रुख बदल सकता है।

पुलिस की टीम जब वारदात से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही थी तो उन्हें ताजी मिट्टी के ऊपर दो ईंटें रखी हुई मिली तो पुलिस को शक हुआ और डीएसपी ने वहां खुदाई के आदेश दिए। खुदाई के दौरान वहां खून से सनी चादर के साथ मृतका के कान व मांस का टुकड़ा भी मिला। जिसे सीन आफ क्राइम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह दस बजे ही इस घटना की जानकारी मिली। जबकि ये घटना रविवार शाम छह बजे की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन पूरी जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें