फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली सरपंच ने व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ा दी दर्दनाक मौत

Wed, 11 Mar 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
महज साठ गज जमीन विवाद में अकाली सरपंच ने व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे दे दी दर्दनाक मौत। मामला लुधियाना के डेहलों के गांव डंगोरे की है। अकाली सरपंच ने अपने ही गांव के रहने वाले गुरदेव सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने वहां पर मारपीट कर अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायर करते फरार हो गए। थाना डेहलों की पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल नायब सिंह, बलबीर कौर, हरबंस कौर और आरोपी सरपंच सुरजीत सिंह के भाई बलजीत सिंह लाखा को अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने गुरदेव के भाई अमरीक सिंह की शिकायत पर अकाली सरपंच सुरजीत सिंह, बलजीत सिंह, सतवीर सिंह और तीन अन्य के खिलाफ हत्या, तोड़ फोड़ और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना डेहलों के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सुरजीत सिंह और नायब सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़े थे। इसमें सरपंच का चुनाव सुरजीत सिंह जीता था। इस बात को लेकर भी दोनों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

साठ गज जमीन पर सरपंच अपना हक जमाता था

इसके अलावा गांव में गुरुद्वारा साहिब के पास साठ गज जमीन पर सरपंच सुरजीत सिंह अपना हक जमाता था, जबकि नायब सिंह उस पर अपना हक जताता था। अमरीक सिंह ने पुलिस को दर्ज की शिकायत में बताया कि उनकी जमीन तीस साल पुरानी है।

करीब पांच महीने पहले सुरजीत सिंह ने वहां पर कोयले की केरी गिरवा दी। इस पर उन्होंने एतराज जताया तो सुरजीत सिंह कहने लगा कि उक्त जमीन ही उसकी है। सोमवार को नायब सिंह वहां पहुंच गया। उसने वहां से केरी हटानी शुरू कर दी। उसके बाद जब इसकी सूचना बलजीत सिंह और सुरजीत को पता चली तो बलजीत सिंह ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया, जबकि सुरजीत सिंह अपनी कार में साथियों समेत वहां पहुंच गया।

इस दौरान अमरीक सिंह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो बलजीत सिंह ने ट्रैक्टर मार कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान गुरदेव सिंह दूध लेकर गांव जरखड़ की ओर से साइकिल पर आ रहा था।

जब उसे विवाद का पता चला तो वह भी जमीन पर पहुंचा। इसी दौरान बलजीत सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी। बाद में बाकी आरोपी हवाई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए।

सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी बलजीत अभी अस्पताल में दाखिल है। उसे ठीक होने के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं फरार सरपंच और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें