फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाल दीं प्रेमिका की न्यूड तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए एक शख्स ने उसकी न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर डाल दी और कई दोस्तों को टैग भी कर दिया। पीड़िता ने आरोपी को वे तस्वीरें तब भेजी थीं जब वह रॉबरी के एक मामले में जेल में बंद था।
विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के बर्मिंघम का है। आरोपी आरॉन हिल ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया है कि उसने प्रेमिका की तस्वीरें फेसबुक पर डाली हैं। करीब साढ़े तीन साल तक चले प्रेम संबंध के खत्म होने के बाद उसने ये काम किया था।

आरोपी बीते साल सितंबर में जेल से बाहर आया था। वह एक दुकानदार को लूटने वाले गैंग में शामिल था। 26 वर्षीय आरोपी को इस अपराध के लिए 2 साल 8 माह जेल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


कोर्ट को बताया गया कि आरोपी की हरकत के चलते उसकी पूर्व प्रेमिका को काफी अपमान और बदनामा झेलनी पड़ी।

6 न्यूड तस्वीरें और 16 दोस्तों को किया टैग

डेली मेल के अनुसार, पीड़िता के वकील वॉरेन स्टेनर ने कोर्ट को बताया कि आरोपी ने पहले उसका वीडियो फेसबुक पर डाला था, लेकिन जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसने वीडियो हटा लिया था।

इसके छह दिन बाद ही आरोपी ने युवती की न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर डाल दीं और 16 दोस्तों को टैग भी किया। 8 अगस्त को युवती के पास दोस्तों के मैसेज आने लगे जिन्होंने उसे फेसबुक चेक करने को कहा। उसने फेसबुक खोला और देखा कि आरोपी ने उसकी 6 न्यूड तस्वीरें अपलोड की हैं।

तस्वीरें देखते ही उसे याद आया कि उसने ये तस्वीरें हिल को तब भेजी थीं जब वह जेल में था। पीड़िता के वकील ने कहा कि आरोपी ने उसकी निजता का हनन किया है और सबके सामने शर्मसार किया है।
विज्ञापन

आरोपी को मिली ये सजा

पीड़िता ने बताया कि उसने ये तस्वीरें उसे तब भेजीं जब उनकी रिलेशनशिप काफी अच्छी थी, लेकिन रिश्ते में दरार आते ही आरोपी ने उसकी तस्वीरें फेसबुक पर डाल दीं। आरोपी की इस हरकत से वह काफी परेशान हो गई।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने जल्द अपना गुनाह कबूल लिया जिसके चलते वह जेल की सजा से बच गया। कोर्ट ने उसे 12 महीने की कम्युनिटी सर्विस और 200 घंटे तक बिना किसी भुगतान के काम करने की सजा दी।

इसके अलावा उस पर 22 हजार रुपए ( £60 victim surcharge and £180 costs) जुर्माना भी लगाया गया है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे केस पढ़िए यहां:

-फेसबुकिया इश्क और दरिदंगी की 4 कहानियां

- फेसबुक पर छात्रा की फर्जी आईडी, अश्लील पोस्ट

-फेसबुक पर बेच रहा था प्रेमिका की न्यूड तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें