फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करते ही 'गर्लफ्रेंड' को गोलियों से भूना

Thu, 15 Jan 2015 06:34 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का कसूर सिर्फ से था कि उसने दोस्त को शादी से मना किया। गुस्साए लड़के ने सहेलियों संग खड़ी युवती को गोलियों से भून डाला। अस्पताल में डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वारदात पंजाब के मोहाली जिले में फेज-5 स्थित मार्केट के पीछे हुई।
विज्ञापन


युवती की पहचान अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई है। वह फेज-5 में ही एक पीजी में रहती थी। जबकि मूलरूप से जिला फिरोजपुर के गांव ढोलेवाला की रहने वाली है।

हमलावर की पहचान जिला फिरोजपुर के गांव राजेवाला निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, मौके से पुलिस को लावारिस खड़ी दो फिरोजपुर नंबर वाली वरना कारें भी मिली हैं।

एमसीए के बाद ट्रेनिंग के लिए पहुंची हुई थी

जानकारी के मुताबिक लड़की एमसीए की पढ़ाई पूरी कर ट्रेनिंग के लिए पहुंची हुई थी। दस दिन पहले ही शहर में रहने आई थी। सोमवार शाम साढ़े छह बजे के करीब अपनी तीन सहेलियों के साथ फेज-5 मार्केट में सामान लेकर वापिस पीजी जा रही थी। तभी हमलावर गुरमीत वहां पहुंच गया और साथ ही वह अमनदीप कौर को साइड में बुलाकर बातें करना लगा।

इसी बीच बातचीत करते समय गुरमीत सिंह गुस्से में आ गया। साथ ही उसने अपनी रिवाल्वर से एक साथ तीन फायर लड़की पर कर दिए। गोलियां लड़की की छाती, गले व माथे पर लगीं।

बुरी तरह लहुलूहान लड़की को तुरंत फेज-5 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पहुंचे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक दूसरे को पहले से जानते थे दोनों

एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते थे। लड़के ने जब लड़की के आगे शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़की ने कहा कि जहां उसके पैरेंट्स चाहेंगे वह वहीं, पर शादी करेंगी। पुलिस ने आरोपी गुरमीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
जिस समय लड़के ने गोलियां चलाई उस समय लड़की के हाथ में एक दूध का पैकेट था। वह भी घटना स्थल पर गिर गया। सीआईए स्टाफ व अन्य माहिरों की टीमों ने घटना स्थल से मिला सारा सामान अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस ने जो वरना कारें अपने कब्जे में ली हैं, वह दोनों कारें अन लॉक थीं। कार की सीटों पर दो जाली नंबर प्लेटें भी पुलिस को बरामद हुई हैं। वहीं, सीट पर मिठाई का डिब्बा भी रखा हुआ था।
विज्ञापन

कारों पर लगे थे बीजेपी के स्टिकर

जो कारें पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं। उन पर बीजेपी के स्टिकर बाहरी साइड लगे हुए थे। हालांकि पुलिस इस बारे में बताने से कुछ भी मना कर रही है।

पुलिस ने फेज-3 से दो युवकों को राउंड अप किया
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फेज-3बी1 में दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने दो लड़कों को राउंअप किया है। जबकि एक लड़का आई-20 से भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें