फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अखरोट बेचने आया जम्मू-कश्मीर का दंपति, पुलिस ने ली तलाशी तो उड़ गए होश

Wed, 28 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

पाकिस्तान से लुधियाना पहुंची सवा 10 किलो हेरोइन की खेप को एसटीएफ ने बरामद कर लिया। हेरोइन को अखरोट के बैग में छिपाकर ला रहे जम्मू कश्मीर निवासी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि खेप को लुधियाना के शेरपुर चौक पर डिलीवर किया जाना था। इससे पहले आरोपी दंपति पुलिस की गिरफ्त में आ गए। आरोपी दंपति को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया । 

विज्ञापन


पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड में पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े कई अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है। एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से लुधियाना के लिए हेरोइन की खेप आ रही है। एसटीएफ ने शक के आधार पर शेरपुर चौक के पास जेएंडके नंबर की स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। कार में अखरोट से भरे बैग रखे थे। 

अखरोट हटाने पर हेरोइन बरामद हुई। इस पर कार सवार दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया। दंपति की पहचान गांव जलालाबाद सुंजमा थाना बठिंडी जिला जम्मू निवासी मोहम्मद अरबी (48) और उसकी पत्नी जमीला बेगम के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह खेप पाकिस्तान से आई थी, जिसे लुधियाना पहुंचाया जाना था। 
विज्ञापन


लुधियाना के शेरपुर चौक पहुंचने पर उन्हें एक व्यक्ति से संपर्क करना था और यह खेप उसे दे देनी थी। दोनों आरोपी पहली बार हेरोइन सप्लाई करने के लिए लुधियाना आए थे। जांच के दौरान खुलासा भी हुआ है कि आरोपी मोहम्मद अरबी के खिलाफ जम्मू कश्मीर में पहले से नशा तस्करी के दो मामले दर्ज है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कांटेक्ट खंगालेगी, जिसके आधार पर नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तारी हो सकती है।  

दर्जी बना तस्कर, 200 ग्राम हेरोइन मिली
 एसटीएफ लुधियाना में तैनात एएसआई गुरचरण सिंह ने जीरकपुर से 200 ग्राम हेरोइन लेकर आ रहे दर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए तस्करी करने लगा। आरोपी को मंगलवार जिला अदालत में पेश किया गया, वहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
एएसआई गुरचरण सिंह के अनुसार उन्होंने कश्मीर नगर के पास गंदे नाले पर नाकाबंदी की थी। मोटरसाइकिल सवार के बैग की तलाशी लेने पर दो सौ ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान गांव मादपुर समराला निवासी प्रदीप सिंह उर्फ दीप (32) के तौर पर हुई। 

मानसा में 3 किलो अफीम समेत काबू
सीआईए स्टाफ मानसा ने 3 किलो अफीम समेत कार सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से आई अफीम सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के खिला थाना झुनीर में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ मानसा की पुलिस पार्टी ने एएसआई बलविंद्र सिंह की अगुवाई में गश्त दौरान झुनीर थाने की हद में थे। इस दौरान शक होने पर कार सवार आरोपी गुरलाल सिंह निवासी दानेवाला को रोका गया। 

तलाशी में कार से 3 किलो अफीम बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि करीब 2, 3 महीनों से अफीम की तस्करी का धंधा कर रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन थाना झुनीर में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें