फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता, 12 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े

Thu, 12 Oct 2023 04:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

एआईजी का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। कई और लोगों की भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। पकड़े गए आरोपी पहले भी हेरोइन की खेप पाकिस्तानी तस्करों से मंगवा चुके हैं। गुरबिंदर पर तरनतारन थानों में दो मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज है।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस ने किले वाला चौक (फिरोजपुर) से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से हेरोइन के 16 पैकेट मिले हैं। इसका वजन 12 किलोग्राम है। उक्त दोनों तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध होने की बात कही जा रही है। ये पहले भी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा चुके हैं। काउंटर इंटेलिजेंस थाना फाजिल्का में गुरुवार को दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी करते हैं। इन लोगों के पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क हैं। कई बार पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा चुके हैं। ये लोग सरहद से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने किले वाला चौक पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से वहां से गुजरने लगे तो उन्हें रोक लिया गया। कार की तलाशी लेने पर हेरोइन के 16 पैकेट मिले। इनमें 12 किलोग्राम हेरोइन थी। तस्करों की पहचान गुरबिंदर सिंह उर्फ बिंदर और कुलवंत सिंह उर्फ कंता निवासी गांव मलियां जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

एआईजी का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। कई और लोगों की भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। पकड़े गए आरोपी पहले भी हेरोइन की खेप पाकिस्तानी तस्करों से मंगवा चुके हैं। गुरबिंदर पर तरनतारन थानों में दो मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज है। इससे 16 किलो हेरोइन भी पकड़ी थी। इसी तरह कुलवंत सिंह के खिलाफ तरनतारन थाना में एनडीपीएस के तहत एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें