फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपतः लॉकडाउन के बीच दूध कारोबारी के बेटे की हत्या, मारकर शव खेत में फंदे से लटकाया

Tue, 28 Apr 2020 01:14 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत जिले में लॉकडाउन के दौरान हत्या की वारदात अंजाम दी गई। दूध कारोबारी के 22 वर्षीय छोटे बेटे को मारकर लटका दिया गया। उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया था। परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निंबरी निवासी दूध कारोबारी बजन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे छोटे बेटे बिजेंद्र को घर पर देखा था, जब रात 3:30 बजे नींद खुली बिजेंद्र घर पर नही मिला। बड़े बेटे राकेश को बुलाया और बिजेंद्र को कॉल मिलवाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। तलाश शुरू की और वे लगातार कॉल भी करते रहे, लेकिन कुछ पता नही चला। सुबह सात बजे के आसपास एक रिंग गई, लेकिन फोन पिक नही हुआ। दोबारा कॉल करने फिर से फोन स्विच ऑफ मिला।

इसी दौरान गांव के सरपंच जगबीर ने कॉल करके पंचायती जमीन के खेत में बिजेंद्र के लटके होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो देखा के बेटे का शव खून से लथपथ था। उसके सिर में चोट लगी थी और उसे पेड़ के जरिए फंदे पर लटकाया गया था। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया है। सदर थाना पुलिस और डीएसपी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें