फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबालाः भाई के मर्डर केस में सजायाफ्ता युवक को चाकू और गंडासियों से गोदा, पैरोल पर आया था

Mon, 20 Apr 2020 03:16 PM IST
खुशबू गोयल उमेश भार्गव, अंबाला
विज्ञापन
युवक को चाकू और गंडासियों से गोदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते पैरोल पर आए कैदी पर करीब आधा दर्जन महिला व पुरूषों से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामला हरियाणा के अंबाला में सामने आया। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर चाकू और गंडासियों से वार किया गया था।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में उसे छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरमेज सिंह अपने बड़े भाई की हत्या के मामले में 20 साल की सजा कटा रहा था। कोरोना वायरस फैलने के चलते उसे कुछ दिन पहले पैरोल पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर गुरमेज सब्जी लेने के लिए बाहर आया तो उस पर हमला हो गया। अंबाला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें