फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डेरा प्रमुख की विवादास्पद तस्वीर, बवाल

Sun, 21 Dec 2014 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(रोहतक)
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना में फेसबुक यूजर एक युवक द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम की फोटो एक गायिका के साथ फेसबुक पर शेयर करने पर बवाल खड़ा हो गया।
विज्ञापन


मामले को लेकर डेरा प्रेमियों में रोष फैल गया। रविवार शाम को सैकड़ों डेरा प्रेमियों ने एकत्रित होकर शहर थाना में प्रदर्शन किया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज कुमार नामक युवक ने डेरा के संत की फोटो एक पंजाबी गायिका के साथ जोड़कर फेसबुक पर शेयर कर दी। डेरा प्रेमियों को जब इसकी भनक लगी तो उनमें इसके प्रति रोष फैल गया। रविवार देर शाम को सैकड़ों डेरा प्रेमी एकत्रित होकर ब्लॉक भंगीदास नरेंद्र के नेतृत्व में थाना में पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


भंगीदास नरेंद्र ने कहा कि इस प्रकार किसी भी धार्मिक गुरु का फोटो सोशल वेबसाइट पर वायरल करना सरासर गलत है। इससे श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन


इसलिए युवक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। शहर थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 295ए, 66 आईटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें