फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने BSF के असिस्टेंट कमांडेंट को गोली मारी

Tue, 06 May 2014 02:02 PM IST
सतिंद्र बैंस/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर से अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक कांस्टेबल ने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश चंद्र पांडे भारत-पाक सीमा पर रत्तोके पोस्ट पर तैनात था। हर रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी दे रहा था कि कांस्टेबल अनिल कुमार अपनी राइफल लेकर पहुंच गया और जगदीश को गोली मार दी। इस घटना में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद भी अनिल कुमार तब तक फायरिंग करता रहा, जब तक राइफल खाली नहीं हो गई। जवानों ने अनिल कुमार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। काफी मशक्कत के बाद बीएसएफ जवानों ने अनिल को घेरा डालकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने का कारणा पूछे जाने पर जवानों ने बताया कि अनिल कुमार मानसिक रूप से परेशान था। असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश पांडे ने उच्चाधिकारियों को अनिल के खिलाफ अनुशासन तोड़ने की शिकायत दी थी। इससे नाराज होकर ही अनिल ने जगदीश को गोली मार दी। असिस्टेंट कमांडेंट जगदीश चंद्र पांडे उत्तराखंड का रहने वाला था, जबकि अनिल राजस्थान का निवासी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें