फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार की प्रेमिका से मिली सवा करोड़ की हेरोइन

Mon, 06 Apr 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर रेंज नारकोटिक्स सेल ने पंजाब पुलिस के हवलदार की प्रेमिका को सवा करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। महिला खिलाफ थाना बाघापुराना में नशा तस्करी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यहां ड्यूटी जुडीशियल मजिस्ट्रेट अमनदीप कौर ने आरोपी महिला को ओर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

फिरोजपुर रेंज नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्तपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुदकी रोड बाघापुराना निवासी महिला रजनी बाला से 260 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया गया। बरामद हेरोइन की बाजारी कीमत सवा करोड़ से अधिक है।

महिला खिलाफ थाना बाघापुराना में नशा तस्करी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मुताबिक महिला खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है और वह 6 महीने जेल में बिताने बाद जमानत पर बाहर आई थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों अनुसार स्थानिक सीआईए स्टाफ में तैनात एक हवलदार के साथ महिला के प्रेम संबंधों का खुलासा भी हुआ है।

इस महिला के अलावा थाना बधनी कलां पुलिस ने निरभै सिंह उर्फ काका गांव राउके कलां को 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है और थाना अजीतवाल पुलिस ने करमजीत सिंह उर्फ कम्मा निवासी तखानवद्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 किलो भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें