फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी के स्टिंग में फंसा कांस्टेबल, रिश्वत लेते धरा

Wed, 26 Feb 2014 03:51 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में अटैच किए डीएसपी सतीश ने स्टिंग के दौरान एक कांस्टेबल को 500 रुपये रिश्वत लेते मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


खुड्डा लाहौर के नाके में तैनात उक्त कांस्टेबल ने कार चालक से ओवर स्पीड के नाम पर चालान काटने का डर दिखाकर रिश्वत मांगी थी। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पैसे लेकर छोड़ने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी मामले को लेकर दो दिन पहले ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में अटैच किए डीएसपी सतीश ने स्टिंग आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने स्विफट कार चालक साथी को 500 रुपये देकर खुड्डा लाहौरा के पास लगे नाके से ओवर स्पीड गुजरने को कहा। नाके पर इंस्पेक्टर जसपाल, ट्रैफिक मार्शल चांद हांडा के अलावा उक्त कांस्टेबल मौजूद था।

जैसे ही डीएसपी का साथी नाके से गुजरा तो कांस्टेबल ने चैकिंग के नाम पर रोक लिया और ओवर स्पीड का चालान बनने की बात कही। जब कार चालक ने कुछ ले देकर मामला रफा-दफा करने की बात कही तो कांस्टेबल मान गया। 500 रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


कार चालक ने जैसे ही पैसे दिए, इतने में डीएसपी सतीश मौके पर आए और उन्होंने कांस्टेबल को रिश्वत सहित धर लिया। आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें