फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कांग्रेस विधायक की गाड़ी से भिड़ी स्कूटी, परखच्चे उड़े, एक की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि भयानक हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक्टिवा सवार की गलती थी। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना। (लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया की कार का नवांशहर के कस्बा बहराम के पास मंगलवार सुबह हादसा हो गया। शेरोवालिया की गाड़ी एक एक्टिवा से टकराई। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। पूरा हादसा हाईवे पर लगे कैमरों में कैद हो गया, इसमें एक्टिवा सवार की गलती लग रही है। जानकारी के अनुसार माहिलपुर थाने के गांव ठींडा निवासी राम किशन एक्टिवा पर जा रहे थे। इस दौरान वे हाईवे पार करने लगे तो उनकी एक्टिवा एक फॉर्च्यूनर कार से टकरा गई। 

विज्ञापन


कार में विधायक लाडी शेरोवालिया थे। इस दौरान गंभीर रूप से घायल राम किशन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना बहराम के प्रभारी बलविंदर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक्टिवा सवार की ही गलती लग रही है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्टिवा सवार ने सड़क पार करते समय मुख्य मार्ग पर क्रॉस हो रही गाड़ियों को देखने में गलती की, जिसमें यह हादसा हुआ।

कार हादसे में दो की हालत नाजुक

उधर, पठानकोट-मलिकपुर फ्लाएओवर के पास एक कार हादसे में चार लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। इनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, सूत्रों से यह भी पता चला है कि डॉक्टरों के मुताबिक चारों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान हरमीत सिंह, रविंदर कौर, सुरिभ और दिवजोत के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें