फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने सगे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच चल रहा था जमीनी विवाद

Tue, 03 Jul 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेती हुई पुलिस
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते एक कांग्रेसी नेता ने अपने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के मोगा की है। यहां के थाना सदर अंतर्गत गांव मंगेवाला में जमीन विवाद के चलते कांग्रेस नेता ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक और आरोपी दोनों अकाली नेता स्व. सुखदेव सिंह मंगेवाला का बेटा थे। वारदात के बाद सरकारी अस्पताल में परिवार के नजदीकी और अन्य रिश्तेदार खून से लथपथ नौजवान को लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव की पंचायत का पंच था। घटना की सूचना मिलते ही कई नेता ओर सीनियर पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था जमीनी विवाद

सांकेतिक तस्वीर
सिविल अस्पताल में एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ने कहा कि प्राथमिक जांच के मुताबिक जसवीर सिंह (42) गांव मंगेवाला का अपने भाई जगसीर सिंह से लंबे समय से जमीन की बांट को लेकर विवाद चल रहा है। जसवीर सिंह खेत गया था। वहां उसको गोली मार दी गई। उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह को उसके भाई जगसीर ने गोली मारी है।

 मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में जसवीर सिंह को घायल हालत में लेकर पहुंचे दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों मुताबिक दोनों भाइयों की गांव के पास ही खेत में तल्खी हो गई थी। इसी दौरान जसवीर सिंह को गोली मार दी गई। 

मरहूम अकाली नेता सुखदेव सिंह मंगेवाला की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बेटे इकबाल सिंह, जगसीर सिंह ओर जसवीर सिंह में लंबे समय से जमीन की बांट को लेकर विवाद चल रहा है। जगसीर सिंह पंजाब कांग्रेस का प्रदेश सचिव है। घटना की सूचना मिलते ही अकाली दल के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला और अन्य नेताओं के अलावा राज्य सूचना कमिश्नर निधड़क सिंह बराड़ सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख जताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें