फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब के पास चलीं कृपाणें, 8 घायल

Mon, 30 Jun 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब के पास बन रही सराय की जमीन के मामले में एक अकाली नेता और एसजीपीसी के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से चलीं कृपाणों और ईंट-पत्थरों के कारण करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल और गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में एसजीपीसी के टास्क फोर्स के सदस्य और क्षेत्र के दुकानदार शामिल हैं। पुलिस ने तनाव को देखते हुए सारे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

करीब आठ लोगों के घायल होने की सूचना

रविवार को एसजीपीसी की ओर से चौक बाबा साहिब में संत बाबा लाभ सिंह किला आनंदगढ़ वालों की ओर से एक सराय का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस सराय की कार सेवा के दौरान एसजीपीसी की टास्क फोर्स के कर्मचारियों का जमीन को लेकर चौक बाबा साहिब मार्केट के लोगों के साथ विवाद पैदा हो गया।

यह विवाद दिन में दो से तीन बार हुआ। विवाद का अंत पत्थरबाजी के दौरान करीब आठ लोगों के घायल होने के बाद हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी और इस घटना संबंधी अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

अकाली नेता सतबीर सिंह के अनुसार एसजीपीसी कर्मचारियों ने उसके साथ धक्काशाही करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया तो एसजीपीसी टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने उसके और आसपास के दुकानदारों के साथ मारपीट की। उसने एसजीपीसी से विवाद वाली भूमि की एक छत किराए पर ली हुई है, जिसका कब्जा भी उसके पास है।

इसको एसजीपीसी के कर्मचारी और अधिकारी उससे जबरदस्ती छीनना चाहते हैं। जब अपने अधिकार की रक्षा के लिए उसने एसजीपीसी कर्मचारियों का विरोध किया तो उसके साथ टास्क फोर्स के कर्मचारियों ने मारपीट की।
विज्ञापन

सराय निर्माण की कार सेवा

एसजीपीसी के मैनेजर प्राप्त सिंह ने बताया कि चौक बाबा साहिब में श्री हरमंदिर साहिब की मालिकी की भूमि है। इस पर सराय निर्माण की कार सेवा चल रही है। इस जगह के एक हिस्से पर कुछ लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है।

जब कार सेवा चल रही थी तो दुकानदार सतबीर सिंह बजाज, मोहन सिंह, परमजीत सिंह और उनके लड़कों ने सात-आठ अज्ञात लोगों को साथ लेकर एसजीपीसी कर्मचारियों पर लाठियों, ईंटों और कृपाणों से हमला कर दिया। हमले में एसजीपीसी के उप मैनेजर परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह मूधल, गुरदीप सिंह और बंता सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें