फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हरियाणवी कलाकार के दोनों हाथ-पैर तोड़े

Mon, 17 Dec 2018 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हरियाणवी कलाकार के हाथ-पैर तक भी तोड़ दिए। मामला बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़ेसरा का है। कलाकार के भाई को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। झगड़े में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। सभी घायलों को भिवानी के  सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


गांव बड़ेसरा में दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के नरेश व उसका भाई हरियाणवी कलाकार राजेश कुमार बड़गुज्जर के हाथ-पांव तोड़ डाले। वहीं दूसरे पक्ष से बिजेंद्र को भी चोटें आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। राजेश हरियाणवी कलाकार है और करीब आठ साल से हरियाणवी एल्बम में कार्य कर रहा है। 

विज्ञापन

उसके दोनों हाथ और पैरों में चार फ्रैक्चर आए हैं। घायल नरेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके बेटे मोनू पर गांव के ही एक परिवार ने महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में दोनों पक्षों की सहमति से पंचायत ने समझौता करा दिया था। महम स्थित सपना स्टूडियो से हरियाणवी कलाकार राजेश बड़गुज्जर जब दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान उस पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी- डंडों व कस्सी से हमला कर उसे व उसके भाई को घायल कर दिया। 

उन्होंने बताया कि भतीजे के साथ रंजिश के चलते ही उन पर जानलेवा हमला किया गया है। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस थाने के जांच अधिकारी एचसी सुरेश ने बताया कि घायल नरेश व राजेश के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें