इसमें कहा था कि अभिषेक(30) नाम का युवक खुद को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का योग शिक्षक बताता है। अभिषेक पिथलोखर (मेरठ) का रहने वाला है। उसने फेसबुक पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो लगा रखी हैं।
वह तपोवन, ऋषिकेश में ऋषिधाम डिविंड योगा एंड मेडिटेशन नाम से आश्रम चलाता है और विदेशियों को योगा सीखाता है। वह फेसबुक के जरिये रसिया की योग शिक्षक ततियाना मोरेल के संपर्क में आया।
ततियाना मोरेल थाईलैंड में योग शिक्षक हैं। अभिषेक ने खुद को भारत के राष्ट्रपति व अन्य वीआईपी का योग शिक्षक बताया और उसे भारत आने को कहा। योग कक्षाओं के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी अभिषेक ने आश्रम में निवेश करने के नाम पर ततियाना से पांच लाख रुपये ठग लिए। ततियाना ने इसकी शिकायत फेसबुक पर की। राष्ट्रपति भवन की ओर से फेसबुक से शिकायत लेकर साउथ एवेन्यू थाने में की।
जालसाजी का मामला दर्जकर साउथ एवेन्यू थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में एसआई नवीन दहिया की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने आरोपी अभिषेक को रविवार को ऋषिकेश स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने आश्रम से भागने की कोशिश की थी। उसने पहचान छुपाने के लिए अपने सिर के लंबे बाल भी कटवा लिए थे। पुलिस ने आरोपी का आई फोन व लैपटॉप जब्त कर लिया है।