फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंडक्टर की दर्दनाक मौत

Fri, 09 May 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित पालम मैरिज पैलेस के सामने हुए सड़क हादसे में 407 गाड़ी में सवार व्यकित की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि एक घंटा शव 407 गाड़ी में फंसा रहा। जिसको निकालने के लिए पुलिस को क्रेन बुलानी पड़ी। हादसा 407 गाड़ी का सड़क पर खड़े रेत के टिप्पर से टकराने से हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज पाल व उसकी मासी का लड़का शिव शंकर दोनों निवासी बलाचोरी होशियारपुर 407 गाड़ी पर राजपुरा से बरवाला जा रहे थे। इस दौरान जब वह उकत मैरिज पैलेस के सामने पहुंचे तो उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े रेत के टिप्पर के पीछे टकरा गई।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि उनकी गाड़ी कंडकटर साईड से टिप्पर के नीचे घूस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कंडकटर साईड बैठे शिव शंकर की मौके पर ही मौत हो गई व उसका शव गाड़ी में फंस गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को निकालने के लिए काफी मेहनत की लेकिन वह सफल नही हुए। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब एक घंट की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्र्रस्त वाहनों के कारण जाम लग गया था। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को पीछे करवा यातायात सुचारु किया।

थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह एक रेत का टिप्पर का टायर पेंचर हो गया था। जिसके चालक ने अपना टिप्पर सड़क पर खड़ा कर दिया। जिसके पीछे दुसरे टिप्पर के चालक रामलाल ने भी खड़ा कर दिया। जिसमें 407 टकराने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक रामलाल के खिलाफ केस दर्ज उसको गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें