फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से कमांडो घायल

Fri, 13 Jun 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 16-17 की लाइट प्वाइंट पर कार की चपेट में आने से एक पुलिस कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार किक्रेट स्टेडियम के सामने से आ रही स्फिट कार ने रैंड लाइट जंप की थी जिस कारण सेक्टर-16 की तरफ मुड रहे कमांडो के साथ टक्कर हो गई। कमांडो मोटरसाइकिल पर सवार था वह सेक्टर-9 की तरफ से आ रहा था। घटना शुक्रवार सुबह की है।
विज्ञापन


पुलिस ने कमांडो को उपचार के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया है। सेक्टर-17 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कार सेक्टर-39 निवासी कृष्ण कुमार चल रहा था जो कि पंजाब सरकार में नौकरी करता है। घायल कमांडो के गर्दन पर गंभीर चोटें आई है।

इस हादसे में शिफ्ट कार और मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मालूम हो कि एसएसपी डा.  सुखचैन सिंह गिल एक सप्ताह के अवकाश पर है। सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें