फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने घर में की खुदकुशी, दहेज मांगने का आरोप

Fri, 08 May 2020 02:02 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायका पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी में सामने आया। खोल थाना क्षेत्र के गांव मूंदी में अपने घर में ही महिला लेक्चरर ने चुन्नी से फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर खोल थाना पुलिस प्रभारी व डहीना पुलिस चौकी प्रभारी भी पहुंच गए और फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने अभी दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मूंदी-नांगल निवासी महिला 35 वर्षीय माया देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थीं।

उसने नवनिर्मित घर के दरवाजे के रोशनदान से चुन्नी का फंदा लगा कर जान दे दी। फांसी लगाने के  कारणों का अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति व अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये मांगे थे, पिता ने दिए, फिर भी मारते-पीटते

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के गांव कैरू निवासी डूंगर सिंह ने कहा है कि माया देवी की शादी गांव मूंदी में 2011 में संदीप के साथ हुई थी। उसकी एक 5 साल की बेटी व 2 साल का बेटा है। वह पिछले कई साल से रेवाड़ी में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। लॉकडाउन के चलते वह मूंदी गांव अपने घर आई हुई थी, जहां पर मकान निर्माण कार्य चल रहा है। डूंगर सिंह का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

उन्होंने ढाई लाख रुपये दे भी दिए थे। इसके बावजूद उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। ससुराल पक्ष की ओर से आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। डहीना चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा डूंगर सिंह की शिकायत पर पति संदीप, सास मूर्ति देवी, ससुर राजेंद्र सिंह व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें