फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा दिनदिहाड़े किडनेप

Sun, 12 Apr 2015 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से रोजाना पढ़ाई के लिए पंचकूला आने वाली एक ग्रेजुएशन छात्रा की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। छात्रा कुछ दिन से दिल्ली के एक युवक से फोन पर संपर्क में थी। शनिवार को गांव खटौली के बस स्टॉप से एक युवक ने छात्रा को कार में बिठाया और इसके बाद वहां से रवाना हो गया।
विज्ञापन


इस मामले को प्रेम प्रसंग के तौर पर भी देखा जा रहा है। रोजाना की तरह 19 वर्षीय छात्रा बस से सेक्टर-14 कॉलेज के लिए अपने घर से रवाना हुई थी। इस दौरान उसके साथ एक और छात्रा भी थी, लेकिन कुछ दूर आगे खड़ी वैगन आर कार में सवार युवक ने उसे बुलाकर कार में बिठा लिया। इसके बाद कार वहां से चली गई।

करीब डेढ़ घंटे बाद इसकी सूचना परिजनों को मिली, जिन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन तब तक कार निकल चुकी थी। किडनैपिंग के बाद छात्रा ने परिजनों को फोन कर कहा कि उसे ले जाएं, लेकिन जब तक पुलिस उनका सुराग हासिल करती, तब तक आरोपी दिल्ली के लिए जा चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोपहर बाद तक दोनों को ढूंढा, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है और दिल्ली नंबर की कार में सवार होकर सुबह ही वह पंचकूला की तरफ आया था। दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग के टोल प्लाजा पर भी वैगन आर कार के इस तरफ आने की पुष्टि हुई है।

उधर, सामने आया है कि छात्रा शनिवार को कॉलेज नहीं पहुंची। एसीपी के मुताबिक, मामले की जांच जारी है। पंचकूला पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी कब्जे में होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें