दरिंदों ने पहले छात्रा को किडनेप किया, फिर एक-एक कर हवस बुझाई। उसके बाद छात्रा की हत्या करके नग्न शव फेंककर भाग गए। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
छात्रा 12वीं में पड़ती थी। दरिंदों ने उसे स्कूल से घर जाते समय रास्ते से किडनेप किया। दरिंदों ने रेप करने के बाद उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर किया और फिर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए और पैर बांध कर सिधवां नहर में फेंक दिया गया।
वीरवार सुबह जवद्दी कनाल के पास पीसीआर कर्मियों को छात्रा का बैग मिला, जिसमें उसके कपड़े थे। आसपास तलाश करने पर नहर से शव बरामद हो गया। पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
छात्रा के परिजनों ने कहा कि उसके पिता एक शोरूम में काम करते हैं। वह इलाके में ही स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी।