एएसआई केस के सिलसिले में घर आया और महिला की चाय में नशीली दवा मिलकर उसकी इज्जत तार-तार कर दी। फिर एएसआई महिला को ब्लैकमेल करने लगा, जिसकी आड़ में भी उसने कई बार रेप किया। सनसनीखेज मामला पंजाब के मोहाली का है।
महिला की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर फेज-8 थाने में एएसआई बलबीर सिंह पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया। सेक्टर-68 निवासी महिला ने एएसआई के खिलाफ एसएसपी को शिकायत दी थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला की अश्लील फोटो खींची थी।
साथ ही उसे जान से मारने व उसके भाई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज करवाने की धमकी देता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी एएसआई को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-68 निवासी महिला ने बताया कि 2014 में उसका पति से झगड़ा चल रहा था। उसकी शिकायत पर थाना फेज-आठ में उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस बीच वह कई बार थाने गई और उसने एएसआई से केस में एक और धारा जोड़ने के लिए कहा।
साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर उसने कहा कि केस में धारा जोड़ने में थोड़ा समय लगता है। इस बीच एक दिन सुबह वह उसके घर पहुंच गया। जिस समय वह घर पहुंचा उस समय घरवाले कहीं गए हुए थे। उसने घरवालों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बाहर गए हैं।