फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारियां चल रही थीं कि ऐसा कहर टूटा, दुल्हन पहुंच गई अस्पताल

Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
bride hands
विज्ञापन
शादी की तैयारियां चल रही थी, दुल्हन के बान लगाया जा रहा था कि अचानक कहर टूटा और लड़की अस्पताल पहुंच गई। मामला हरियाणा के हिसार का है। आजाद नगर में मंगलवार शाम को गुटीय संघर्ष होने से दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें एक पक्ष की महिलाओं समेत आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि झगड़े में जिस युवती की शादी है, उसे भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के घायल प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से चले गए। पुलिस ने फूफा पक्ष के 11-12 लोगों पर केस दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में काफी समय से रंजिश चली हुई है। आजाद नगर के महेंद्र, उसके भाई अशोक, मां संतोष, अन्य कमलेश, वकीला, सुनीता, रितु, किरण और शिखा और दूसरे पक्ष के आजाद सिंह, मुकेश और अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को दो दिन बचे हैं और हमलावर मारने की धमकी दे गए

bride abscond
महेंद्र ने बताया कि उसके भाई अशोक की बेटी की 24 नवंबर को शादी है। उन्होंने बताया कि बेटी को बान बिठाने की तैयारी चल रही थी। घर में काफी महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान कुछ दूरी पर रहने वाला उनका बहनोई आजाद सिंह 10-11 लोगों के साथ आया और उसने घर में घुसकर हमला बोल दिया।

महिलाओं ने मुश्किल से बीच-बचाव किया। इसमें बान बैठी बेटी और उनको चोटें आई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि आजाद, मुकेश और अन्य भी घायल हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में अशोक और महेंद्र सहित अन्य पर घर में घुसकर डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया।

आजाद नगर चौकी के हेड कांस्टेबल हेमराज ने बताया कि अशोक पक्ष की शिकायत पर आजाद सिंह और 10-11 अन्य पर घर में घुसकर हमला करने का केस दर्ज किया है। कौन किसके घर में घुसा और किसने हमला किया, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें