फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में जमीन विवाद को लेकर भिड़े कांग्रेस के दो गुट, जमकर चले पत्थर और गोलियां

Mon, 08 Oct 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर और गोलियां भी जमकर बरसाई। मामला पंजाब के फिरोजपुर के मल्लांवाला का है। जमीन विवाद के चलते सोमवार को कांग्रेसी अटवाल और चावला गुट भिड़ गए। अटवाल गुट की तरफ से मकानों की छतों पर चढ़ कर पत्थर बरसाए गए, जबकि चावला गुट ने बंदूक व रिवाल्वर से फायरिंग की। 

विज्ञापन


विवाद में अटवाल गुट के चार लोग गोलियों के छर्रें लगने से गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं सिर पर पत्थर लगने से कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता सतपाल चावला जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी जीरा नरेंद्र सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करने और भीड़ को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की। इस दौरान शरारती तत्वों ने वहां खड़ी एक बाइक तोड़ दी।

Trending Videos

कई लोग हुए घायल

इसी दीवार को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक पशुओं के सरकारी अस्पताल के पास एक प्लाट था, जहां पर अटवाल गुट के लोग रेहड़े खड़े करते थे। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे जमीन  चारदीवारी कर चावला गुट कब्जा कर रहा था। अटवाल गुट ने चावला गुट को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों गुटों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। लोगों ने मकान की छत पर चढ़कर दीवार पर चढ़ रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। 

इसके बाद चावला गुट ने बंदूक और रिवाल्वर से गोलियां दागना शुरू कर दी। गोलियों के छर्रें लगने से अटवाल गुट के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों में अकबर, लाडी, बलबीर काला और नत्थू शामिल है। जबकि सिर पर पत्थर लगने से खुद सतपाल चावला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा हवाई फायरिंग

थाने का घेराव करते अटवाल गुट के लोग
 सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने माहौल शांत करने के लिए हवाई फायरिंग की। वहीं कुछ शरारती तत्वों ने एक बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने अस्पताल ले जाकर चावला की मरहम पट्टी करवाई और फिर उन्हें थाने में बंद कर दिया। सूत्रों के अनुसार चावला गुट की तरफ से 22 फायर किए गए। इस वारदात के बाद मल्लांवाला में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

अस्पताल में भर्ती जख्मी बलबीर सिंह ने कहा कि उसकी आंख के ऊपर गोली का छर्रा लगा, जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किए थे। कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता रमेश अटवाल ने कहा कि आरोपी सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर दीवार का निर्माण कर रहे थे। जमीन पर गरीब लोग अपने रेहड़े खड़े करते थे। जब आरोपियों को कब्जे से रोका गया तो मामला बिगड़ गया। अटवाल ने कहा कि वे गरीबों के साथ धक्का नहीं होने देंगे।

थाना मल्लांवाला प्रभारी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि बलबीर सिंह के बयान पर सतपाल चावला, सतपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह और गुरमेल सिंह को नामजद कर 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

मामले की जांच की जा रही है। जख्मियों के बयान लेकर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। - नरेंद्र सिंह, डीएसपी जीरा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें