कारोबार के सिलसिले में पंजाब के जालंधर आए दिल्ली के व्यापारी से लाखों की लूट का मामले सामने आया है। कार से 2.70 लाख रुपये चोरी हो गए।
वारदात उस समय हुई, जब वह गाड़ी में डीजल डलवाने के लिए जालंधर के शास्त्री मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। वहां पर व्यापारी को परिचित से मिलना भी था मौके पर पहुंची पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी से बैग निकालते एक शख्स दिखाई दिया है।
रोहिणी दिल्ली के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह मोटर पार्ट्स का व्यापार करते हैं। वह सहदेव मार्केट में पेमेंट लेने आए थे। पैसे लेकर वह शास्त्री मार्केट में इंडिगो गाड़ी में डीजल भराने आए थे।
वहीं पर किसी से मुलाकात करने के लिए खड़ा हो गए। इसकी बीच किसी ने कार का शीशा तोड़कर 2.70 लाख चोरी कर लिए।
एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा का कहना है आशंका है कि जहां से अनिल कुमार ने पेमेंट ली, वहीं से कुछ लोग उसके पीछे लग गए थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कार से बैग निकालते कैद हुआ है। उसके बारे में सुराग लगाया जा रहा है।