फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से मासूम सहित एक व्यक्ति की गर्दन कटी, दोनों की हालत गंभीर

Thu, 27 Jul 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से मासूम सहित एक व्यक्ति की गर्दन कटी
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों में रोक के बावजूद बिक रहे चाईनीज मांझे की चपेट में आने से बुधवार को सात वर्षीय मासूम बच्ची सहित बैंक कर्मचारी की गर्दन कट गई। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कर्मचारी को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बच्ची का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। दोनों हादसे सड़क से गुजरते समय हुए। 
विज्ञापन


एचडीएफएसी बैंक में कार्यरत गांव खनौदा निवासी कृष्ण बुधवार शाम को काम खत्म करने के बाद बाइक पर अपने घर जा रहा था। ढांड रोड स्थित सिंडीकेट बैंक के पास से गुजरते समय पतंग का मांझा उसकी गर्दन में फंसा और गर्दन को काफी गहरे तक काट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उसकी हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

परिजन जोगेंद्र ने कहा कि उसके चाईनीज डोर की चपेट में आने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गर्दन कटने से कृष्ण का काफी खूब बह गया है। गर्दन काफी गहराई तक कटी हुई है। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि युवक कृष्ण की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हालत गंभीर

चाइनीज मांझे से मासूम सहित एक व्यक्ति की गर्दन कटी
दूसरा हादसा कोयल होटल के सामने हुआ। चंदाना गेट निवासी यशपाल सैनी व उसकी पत्नी सोनू बाइक पर सात वर्षीय बच्ची एकता का लेकर घर जा रहे थे। बच्ची एकता बाइक में आगे बैठी थी। अचानक पतंग की डोर बच्ची के गले में आकर फंस गई। जिसने बच्ची के गर्दन को काट दिया।

खून से लथपथ बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों को बच्ची का ऑपरेशन करना पड़ा। बच्ची का अभी आईसीयू में है। परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि चाईनीज मांझे पर रोक के बावजूद यह बिक कैसे रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि अभी तक ऐसी जानकारी नहीं थी कि प्रतिबंधित मांझा बिक रहा है। हादसों का कारण बना है तो वीरवार से ही इसकी जांच करवाई जाएगी। संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें