फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस होने पर कार डीलर पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीस लाख के चेक बाउंस होने के मामले में पुलिस ने हिमाचल के  मंडी स्थित राम हरि मोटर्स के निदेशक गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरसेवक के खिलाफ  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते साल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पद्म मोटर्स के जनरल मैनेजर रवि जौली की शिकायत पर गुरसेवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रवि जौली ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले गुरसेवक सिंह के आर्डर पर तीन टवेरा गाड़ियां उन्होंने भेजी थी। गाड़ियों की पेमेंट 20 लाख बनी थी, जो गुरसेवक ने चेक के जरिए की थी। लेकिन जब रवि ने उस चेक को बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया।

इसके बाद जब उन्होंने गुरसेवक से पेमेंट मांगी तो वह कुछ दिनों में देने की बात कही, लेकिन तीनों गाड़ियों की पेमेंट अब तक नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने गुरसेवक सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें