फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने रचाईं 3 शादियां, तीनों एक साथ मिलीं तो..

Fri, 29 May 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलटाना,जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना फिल्मी होते हुए भी हकीकत है, युवक ने तीन शादियां कीं। एक अरेंज्ट और 2 लव मैरिज। एक दिन तीनों पत्नियों को उसकी असलियत का पता चला तो... दरअसल पंजाब के जीरकपुर के बलटाना में स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एक युवती ने अपनी पत्नी को धोखे में रखकर दो लड़कियों से शादी रचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पति की करतूत से दुखी होकर पत्नी अपने मायके चली गई। बलटाना के आनंद विहार निवासी संतोष वर्मा की पीर बाबा रोड पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। संतोष वर्मा की 2007 में गगनदीप कौर निवासी ममता एनक्लेव से शादी हुई थी। उनके एक बेटा व बेटी है। पीड़िता ने बलटाना चौकी को शिकायत दी है।

शादी के कुछ साल बाद संतोष वर्मा ने मोहाली की एक युवती को धोखे में रखकर लव मैरिज कर ली और उसके साथ मोहाली में रहने लगा। महिला को अपने साथ धोखे का पता चलने पर उसने संतोष की पत्नी को सारी बात बताई। इसके बाद विवाद बढ़ा तो युवती ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन


पिछले साल संतोष वर्मा का सैनी विहार फेज-3 बलटाना निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल पड़ा। संतोष वर्मा ने दिसंबर 2014 में उसके साथ विवाह कर लिया। युवती पिंजौर में नौकरी करती है। शादी के बाद दोनों पिंजौर में रहने लगे।
विज्ञापन

युवक ने धर्म बदलवाकर दोबारा से शादी रचा ली

पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी शादी में संतोष के पिता रामकृष्ण वर्मा भी शामिल रहे हैं। रामकृष्ण ने उसके गहने भी रख लिए हैं। संतोष ने पिंजौर में दुकान खोलने के लिए उससे पैसे भी मांगे थे, जिसमें से उसने एक लाख अपने परिजनों और डेढ़ लाख रुपये बैंक से लोन लेकर भी दे दिया।

युवती ने आरोप लगाया कि 23 मई को संतोष उसे लेकर दिल्ली गया। दिल्ली में संतोष ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। मेरी पत्नी को पता चल गया है। वहां उसका धर्म बदलवाकर दोबारा से शादी रचा ली। 23 मई को संतोष घर लौटा तो गगनदीप कौर ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई।

अमनदीप सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर जांच की जा रही है। मामले को उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। मोहाली से डीए लीगल की राय के बाद आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, डीडीआर दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें