फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख ठगे

Tue, 19 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बेटे को विदेश भेजने के नाम पर सेक्टर-48 निवासी एक व्यक्ति ने पटियाला निवासी व्यक्ति पर 20 लाख की ठगी का केस दर्ज करवाया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-48बी निवासी रमेश कुमार ने बताया है कि कुछ दिनों पहले एक विज्ञापन के जरिए उनका संपर्क पटियाला निवासी अमृतपाल सिंह से हुआ था। उसने उन्हें बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। अमृतपाल के अनुसार उसका जगदीश एन्क्लेव फेज-3 पटियाला में ऑफिस है। इसके बाद रमेश कुमार ने आफिस वेरिफाई करने के बाद अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए अमृतपाल से बात तय की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने उनके बेटे को विदेश भेजने के अलावा नौकरी और रहने की सुविधा देने का वादा किया था। इसकी एवज में उसने उनसे 20 लाख रुपये लिए थे। यह रकम उन्होंने उसे सेक्टर-17 में दी थी। इस काम के लिए उसने रमेश कुमार को तय समय दिया था।
विज्ञापन


कई दिनों बाद तक आरोपी ने वीजा नहीं बनवाया तो उन्होंने उससे संपर्क किया। इस पर वह बहाने बनाने लगा। इसके बाद रमेश कुमार ने उससे अपने पैसे मांगे। इस पर वह उन्हें पैसे लौटाने के नाम पर बार-बार चक्कर लगवाने लगा। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद पैसे न देने पर रमेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी अमृतपाल सिंह के बीच संपर्क फोन के जरिए हुआ था। साथ ही पूरी डील डील फोन पर ही तय हुई। इस कारण केस साइबर सेल को सौंपा गया है। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें