फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी मुखी के घर छापा, पजैरो जब्त

Tue, 01 Apr 2014 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब समेत कई राज्यों के दस हजार निवेशकों से जमा स्कीम के नाम पर सौ करोड़ से ज्यादा की ठगी करने की आरोपी लाइव ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूपिंदर कुमार के तपा स्थित घर पर पटियाला पुलिस ने सोमवार को छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान घर से कागजातों के साथ ही एक पजेरो गाड़ी जब्त की गई है। तपा थाने के प्रभारी बलदेव सिंह पन्नू ने बताया कि पटियाला पुलिस ने बताया कि भूपिंदर के घर से जब्त पेजेरो को पटियाला पुलिस ने उनके थाने जमा कराया है।
विज्ञापन


इस कंपनी का मैनेजिंग चैयरमैन तपा का निवासी होने से बरनाला जिला के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने उस पर भरोसा कर करोड़ों रुपये का निवेश किया था।

एक अनुमान के मुताबिक जिले से करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी कंपनी ने की है। लोगों को कंपनी दस फीसदी ब्याज देने का लालच देकर निवेश के लिए राजी करती थी।

केवल झूलर गांव से ही दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने का अनुमान जताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें