फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का सिपाही सस्पेंड: चालान न करने के बदले मांगे थे 500 रुपये, देखें Exclusive Video

Wed, 30 Jul 2025 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर एक कार सवार लोग स्लिप रोड को छोड़कर चौक से मुड़ गए थे। ये ट्रैफिक नियमों के अनुसार नहीं था। इसी के लिए सिपाही प्रवीन ने कार सवारों को रोका था। 
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा सिपाही - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-45/46/49/50 चौक के पास कार सवार परिवार से चालान न करने के एवज में 500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस विभाग ने सिपाही प्रवीन को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश ने वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह को भेजी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ट्रैफिक ने सिपाही प्रवीन को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी ट्रैफिक लक्ष्य पांडे को सौंपी गई है जो मामले में सिपाही से जल्द पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह वीडियो शनिवार दोपहर का है। उस दिन शहर में तेज बारिश हुई थी। वहीं सिपाही प्रवीन से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार सवारों ने किसी से ऑनलाइन चालान भरवाने के लिए 500 रुपये दिए थे। उन्होंने स्लिप देने को कहा था ताकि वह ऑनलाइन चालान भरवा सकें लेकिन कार सवार बिना स्लिप लिए चले गए। प्रवीन ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये किसी को देकर ऑनलाइन चालान भरना था लेकिन कार सवार रुके ही नहीं।

स्लिप रोड छोड़कर चौक से मुड़े थे कार सवार

पुलिस के अनुसार कार सवार सेक्टर 45/46/49/50 चौक के पास स्लिप रोड को छोड़कर सीधे चौक से मुड़ गए थे। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक उन्हें स्लिप रोड से ही जाना चाहिए था। इसका उल्लंघन करने पर सिपाही प्रवीन ने उनकी कार रोकी थी।

विज्ञापन

कार सवारों ने क्या कहा?

वीडियो में कार सवार यह कहते सुने जा सकते हैं कि बारिश के कारण स्लिप रोड पर पानी भर गया था इसीलिए उन्हें दूसरा रास्ता लेना पड़ा। उन्होंने यह कहा कि सामान्य रूप से वे ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करते हैं।

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल की याचिका खारिज: काले जादू से उपचार के लिए बिना अनुमति छुट्टी पर गया था, HC ने कहा- बर्खास्तगी सही

बातचीत के दौरान कार चालक ने कहा चलो छोड़ो, ज्यादा लंबा चौड़ा काम नहीं चाहिए। इसके जवाब में सिपाही प्रवीन ने कहा कि छोटा चालान कर देता हूं। जब कार चालक ने पूछा कि 50-100 रुपये का चालान है तो बताओ तो सिपाही ने कहा कि 50-100 रुपये का कोई चालान नहीं होता सबसे छोटा चालान 500 रुपये का है। इसके बाद सिपाही ने किसी को आवाज लगाई और कुछ देर के लिए वहां से चला गया। कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने चालक को गाड़ी निकालने के लिए कहा लेकिन चालक ने मना कर दिया।

स्लिप दे देता हूं, चालक बोले- क्या करनी स्लिप

बाद में कार चालक ने सिपाही प्रवीन को 500 रुपये थमा दिए। सिपाही ने पैसे लेते हुए कहा मैं स्लिप दे देता हूं। इस पर चालक ने कहा कि उन्हें स्लिप की जरूरत नहीं है। इसके बाद सिपाही पीछे की ओर पैदल चला गया और कार चालक वहां से निकल गए।

चश्मे में कैमरा लेकिन पुलिस की पुष्टि नहीं

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक ने कैमरा लगा हुआ चश्मा पहन रखा था जिससे पूरी वीडियो रिकॉर्ड की। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार वीडियो बनाने वाला युवक पंचकूला निवासी और एक ब्लॉगर है।

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सिपाही को सस्पेंड करने के लिए रिपोर्ट बनाकर एसएसपी ट्रैफिक को भेजी गई थी। सिपाही को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। -श्रीप्रकाश, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें